किन्ही कारणों से अभी ये ब्लॉग इंग्लिश भाषा में उपलब्ध नहीं है। बहुत जल्द इंग्लिश भाषा में भी उपलब्ध कराने का प्रयास करूँगा।
For some reason this blog is not available in English. I will try to make it available in English soon.
मुझे हर वो घुमक्कड़ी वाली जगह जहाँ नदी, तालाब, झरने आदि उपलब्ध हों ऐसी जगहें बहुत पसंद है, मेरी कोशिश रहती है की मेरी प्रत्येक यात्रा में कोई न कोई एक ऐसी जगह हो जहाँ मैं सुकून से कुछ देर किसी नदी, तालाब में पड़ा रहूँ या फिर किसी नदी के घाट पर पानी में पैर डुबोकर शांति के कुछ पल बिता सकूँ। प्रत्येक घुमक्कड़ को नदी, तालाब के बाद झरने बहुत अच्छे लगते हैं फिर चाहे वो मसूरी का कैम्पटी फॉल हो या चकराता का टाइगर फॉल या फिर पचमढ़ी का बी फॉल, झरनों का एक अलग ही रोमाँच और सुंदरता होती है। चलिए आज आपको ऐसे ही एक बेहद खूबसूरत झरने के दर्शन कराने ले चलता हूँ।
आपको मेरी जागेश्वर याद है जिसमें मैंने हल्द्वानी से किराये की बाइक से शुरू करते हुए नैनीताल, जागेश्वर, वृद्ध जागेश्वर, चितई गोलू देवता मंदिर अल्मोड़ा आदि होते हुए हल्द्वानी वापसी की थी। गज़ब सफर था वो, उस सफर की यादें भूलना नामुमकिन की तरह है। जागेश्वर से वापसी करते समय हमारे पास समय की कोई कमी नहीं थी तो रास्ते में पड़ने वाले प्रत्येक स्थान पर रुकते हुए आगे बढ़ रहे थे, तभी रास्ते में अल्मोड़ा शहर से करीब 18 किलोमीटर आगे भोवाली की तरफ जाते समय एक जगह पड़ी थी जहाँ पर रास्ता तिराहे में तब्दील हो गया था।
जागेश्वर धाम की यात्रा की कुछ झलकियाँ।
जागेश्वर धाम की यात्रा की कुछ झलकियाँ।
मुख्य मार्ग से एक छोटा रास्ता पहाड़ की तरफ जा रहा था, वहाँ पर एक बोर्ड लगा था जिस पर लिखा था मुक्तेश्वर 45 किलोमीटर, ढ़ोकाने वॉटरफॉल (झरना) 2 किलोमीटर दूर। समय की कोई कमी नहीं थी तो वहीं रोड के किनारे बाइक खड़ी कर दी और जेब से मोबाइल निकाल कर देखा तो मोबाइल में जिओ का नेटवर्क ठीकठाक आ रहा था, बस फिर क्या था सीधे गूगल पर गए और सर्च किया "ढ़ोकाने वॉटरफॉल", और मेरी उम्मीद के विपरीत ये जगह गूगल मैप पर उपलब्ध थी और लोगों ने काफी सारे रिव्यु और फोटो भी पोस्ट कर रखे थे, बस फिर क्या था फोन जेब में रखा और बाइक मोड़ दी उसी दिशा में।
सीधे हाथ पर जो रास्ता पहाड़ पर चढ़ रहा है वो ढोकाने वॉटरफॉल की तरफ जा रहा है, यहाँ से दूरी है 2 किलोमीटर।
अल्मोड़ा से ढ़ोकाने वॉटरफॉल जाने का गूगल मैप लिंक।
ढ़ोकाने वॉटरफॉल के बारे में कुछ जानकारी:
- ढ़ोकाने वॉटरफॉल ढ़ोकाने नाम के गाँव में होने की वजह से इस नाम से जाना जाता है।
- वॉटरफॉल उत्तराखंड पर्यटन विभाग के अंतर्गत आता है।
- वॉटरफॉल के आसपास कुछ छोटी दुकानें उपलब्ध हैं जहाँ आप चाय, नाश्ता आदि कर सकते हैं।
- वॉटरफॉल के आसपास गर्मिओं में ट्यूब किराये पर भी मिल जाते हैं।
- वॉटरफॉल के आसपास बैठने के लिए कुछ बेंचेस बनी हुई हैं।
ये रास्ता वैसे तो सुनसान टाइप का था मगर जैसे ही हमने बाइक मोड़ कर इस रास्ते पर चलना शुरू किया तो पीछे से एक पिकअप ने हॉर्न देकर हमसे साइड माँगी तो मैंने तुरंत बाइक साइड से करके उसे आगे जाने दिया, उस पिकअप में लोकल लोग अपने सामान के साथ थे जो आसपास के गाँव जा रहे थे शायद। मैं उसी पिकअप के पीछे पीछे आगे बढ़ने लगा, रास्ता सिंगल मगर ठीकठाक था, बस ध्यान इस बात का देना था की बाइक किनारे पर नहीं उतरनी है क्यूँकि किनारे पर कुछ काँटे आदि दिख रहे थे। करीब 1 या 1.5 किलोमीटर चलने के बाद हमें पहाड़ों में एक झरने के दर्शन होने लगे, हरियाली के बीचोंबीच से बहता हुआ ये झरना दूर से बेहद खूबसूरत लग रहा था। इस दृश्य को मन और कैमरे में कैद करने के हिसाब से मैंने वहीं किनारे से बाइक रोक दी और कैमरा निकाल कर कुछ तस्वीरें भी उसमें कैद कर लीं। मुझे नहीं लगता की इस जगह के बारे ज्यादा लोग जानते होंगे मगर फिर भी आसपास के लोगों को तो इसकी जानकारी होगी ही और उनमें से कुछ लोग इस झरने पर आनंद लेते हुए दिख रहे थे।
दूर से दिखता ढोकाने वॉटरफॉल का मनोरम दृश्य।
तस्वीर साभार: गूगल।
तस्वीर साभार: गूगल।
मैंने चारों तरफ निगाहें दौड़ायीं तो आगे मुख्य सड़क से एक संकरा सा मार्ग झरने की तरफ जाता हुआ दिखाई दिया जिस पर थोड़ा आगे जाकर एक जगह ऐसी थी जहाँ से आगे बाइक नहीं जा पाएगी और वहाँ से झरने तक पैदल चलते हुए आगे बढ़ना था। मेरा मन था की झरने तक जाया जाए और अगर संभव हो तो उमसें नहा कर भी आया जाए मगर समस्या ये थी की हमारी बाइक पर हमारा सामान एक सैडल बैग में रखा हुआ था और वो उठाकर झरने तक जाना काफी मुश्किल काम था, जिस वजह से हमने झरने तक जाने के प्लान को वहीं त्याग दिया और यहीं से कुछ तस्वीरें और निकालीं और फिर वापिस मुख्य मार्ग की तरफ चल दिए।
फिर मिलेंगे कहीं किसी रोज़ घूमते फिरते।
#MP_ka_blogger
#floatingshoes
Location: Morey Plains to Leh
Published On: 24-Nov-2019
Location: Jispa, Himachal Pradesh to Morey Plains
Published On: 09-Nov-2019
Location: Rohtang Pass to Jispa
Published On: 22-Sep-2019
Location: Manali, Himachal Pradesh, India
Published On: 01-Sep-2019
Location: Ladakh
Published On: 25-Aug-2019
Location: Sri Aadi Badrinath Dham Road, Alipur, Rajasthan, India
Published On: 02-Jul-2019
Location: Agra, Uttar Pradesh, India
Published On: 24-May-2019
Location: Kalyasaur, Uttarakhand, India
Published On: 08-May-2019
Location: Dhokane Waterfall, Dhukane, Uttarakhand, India
Published On: 03-May-2019
Location: Rishikesh, Uttarakhand, India
Published On: 19-Apr-2019
Location: Indian Institute of Advanced Study, Shimla
Published On: 08-Apr-2019
Location: Army Heritage Museum, Annadale Rd, Annadale, Shimla, Himachal Pradesh 171003
Published On: 29-Mar-2019
Location: Mall Road, The Mall, Shimla, Himachal Pradesh, India
Published On: 22-Mar-2019
Location: Jakhu, Shimla, Himachal Pradesh, India
Published On: 17-Mar-2019
Location: Narkanda, Himachal Pradesh, India
Published On: 03-Mar-2019
Location: Shimla, Himachal Pradesh, India
Published On: 28-Feb-2019
Location: Kalka, Himachal Pradesh, India
Published On: 23-Feb-2019
Location: Shimla, Himachal Pradesh, India
Published On: 15-Feb-2019
Location: Ratangarh, Madhya Pradesh, India
Published On: 31-Jan-2019
Location: Tehri Dam, Uttarakhand, India
Published On: 27-Jan-2019
Location: Shri Mata Vaishno Devi Katra, Katra, Jammu and Kashmir
Published On: 24-Jan-2019
Location: ISKON NOIDA, Block A, Sector 32, Noida, Uttar Pradesh, India
Published On: 19-Jan-2019
Location: Kanatal, Kaudia Range, Uttarakhand, India
Published On: 15-Jan-2019
Location: Chitrakoot, Madhya Pradesh, India
Published On: 07-Jan-2019
Location: Bhojpur Temple, Bhojpur Road, Bhojpur, Madhya Pradesh, India
Published On: 28-Dec-2018
Location: Bhimbetka rock shelters
Published On: 22-Dec-2018
Location: Padavali, Madhya Pradesh, India
Published On: 13-Dec-2018
Location: Bateshwar Temple, near mitawali padawali banmore, Morena, Madhya Pradesh
Published On: 06-Dec-2018
Location: Shanichra Road, Maharajpura, Gwalior, Madhya Pradesh, India
Published On: 28-Nov-2018
Location: Almora, Uttarakhand, India
Published On: 25-Nov-2018
Location: Vriddha Jageshwar Rd, Digari Gunth, Uttarakhand 263623, India
Published On: 21-Nov-2018
Location: Jageshwar Dham, Uttarakhand, India
Published On: 17-Nov-2018
Location: Almora, Uttarakhand, India
Published On: 16-Nov-2018
Location: Sankua Bridge, Seondha, Madhya Pradesh, India
Published On: 08-Sep-2018
Location: Kurukshetra, Haryana, India
Published On: 03-Sep-2018
Location: Shri Mata Vaishno Devi Katra, Katra, Jammu and Kashmir
Published On: 30-Jul-2018
Location: Shri Mata Vaishno Devi Katra, Katra, Jammu and Kashmir
Published On: 30-Jul-2018
Location: Madhya Pradesh, India
Published On: 27-Jun-2018
Location: Rishikesh, Uttarakhand, India
Published On: 19-Jun-2018
Location: New Delhi, Delhi, India
Published On: 17-Jun-2018
Location: Kakanmath Shiv Temple, Bawadipura, Madhya Pradesh, India
Published On: 16-Jun-2018
Location: Sultangarh Waterfall Road, Patheka, Madhya Pradesh, India
Published On: 16-Jun-2018
Location: Mathura, Uttar Pradesh, India
Published On: 10-Jun-2018
Location: Ujjain, Madhya Pradesh, India
Published On: 09-Jun-2018
Location: Mathura, Uttar Pradesh, India
Published On: 07-Jun-2018
Location: Govardhan, Uttar Pradesh, India
Published On: 05-Jun-2018
Location: Pachmarhi, Madhya Pradesh, India
Published On: 26-May-2018
Location: Pachmarhi, Madhya Pradesh, India
Published On: 20-May-2018
Location: Behat, Gwalior, Madhya Pradesh, India
Published On: 06-May-2018
Location: Rishikesh, Uttarakhand, India
Published On: 03-May-2018
Location: Diu, Daman and Diu, India
Published On: 15-Apr-2018
Location: Diu, Daman and Diu, India
Published On: 11-Apr-2018
Location: Padhavali, Madhya Pradesh, India
Published On: 07-Apr-2018
Location: Padhavali, Madhya Pradesh, India
Published On: 01-Apr-2018
Location: Akshardham Temple, Pandav Nagar, Delhi
Published On: 31-Mar-2018
Location: Gwalior, Gwalior Fort, Gwalior, Madhya Pradesh, India
Published On: 07-Mar-2018
Location: Chopta, Uttarakhand, India
Published On: 17-Feb-2018
Location: Chopta, Uttarakhand, India
Published On: 11-Feb-2018
Location: Chopta, Uttarakhand, India
Published On: 03-Feb-2018
Location: Garhmukteshwar, Uttar Pradesh, India
Published On: 21-Jan-2018
© 2021 Floating shoes. All rights reserved | Designed by w3layouts
Comment Section