एक सुबह यूँही बैठे बैठे मध्यप्रदेश टूरिज्म की वेबसाइट पर कुछ नया देखने के लिए गया तो वहाँ मध्यप्रदेश की अलग अलग जगहों के बारें में पढ़ने को मिला, वो पढ़ते पढ़ते मेरे मन में कहीं एक कविता की कुछ लाइन गूँजने लगी, मैंने उन लाइन को जोड़ते जोड़ते मध्यप्रदेश की घुमक्कड़ी वाली तमाम जगहों पर एक कविता लिख दी, जो की ये है:
हिंदुस्तान का दिल, ये मेरा मध्यप्रदेश है,
इसके दक्षिण में है महाराष्ट्र और आन्ध्रप्रदेश,
उत्तर में है राजस्थान और उत्तरप्रदेश,
पूर्व में है बिहार और ओड़िशा,
और पश्चिम में गुजरात है,
ये ऐसा सुन्दर प्रदेश है,
हिंदुस्तान का दिल, ये मेरा मध्यप्रदेश है।
बारहसिंगा इसका राष्ट्रीय पशु,
इस धरा को पवन करती "नर्मदा" है,
ये ऐसा सुन्दर प्रदेश है,
हिंदुस्तान का दिल, ये मेरा मध्यप्रदेश है।
ग्वालियर किला।
जहाँ एक तरफ "ग्वालियर" का मजबूत किला है,
वहीँ दूसरी तरफ राम लला का "ओरछा" में दरबार है,
जहाँ न कोई राजा, न कोई रंक है, सब राम लला की प्रजा है,
ये ऐसा सुन्दर प्रदेश है,
हिंदुस्तान का दिल, ये मेरा मध्यप्रदेश है।
जहाँ "मांडू" में एक जहाज़ महल है,
और "चंदेरी" की साड़ियां पूरे विश्व में जानी जाती हैं,
वही चंदेरी जिसकी बावड़ियां भी जानी जाती हैं,
ये ऐसा सुन्दर प्रदेश है,
हिंदुस्तान का दिल, ये मेरा मध्यप्रदेश है।
जहाँ "साँची" के बौद्ध स्तूप को देखने दुनिया भर से लोग आते हैं,
वहीँ "विदिशा" से कर्क रेखा गुज़रती है ये कम ही लोग जानते हैं,
ये ऐसा सुन्दर प्रदेश है,
हिंदुस्तान का दिल, ये मेरा मध्यप्रदेश है।
काल भैरव मंदिर, उज्जैन।
जहाँ "उज्जैनी" को पावन करती छिप्रा की पावन धारा है,
यहाँ लगने वाला कुम्भ मेला दुनिया में न्यारा है,
महाकाल की इस नगरी में काल भैरव का भी वास है,
वहीँ दूसरी तरफ "देवास" की टेकरी में देविओं का वास है,
ये ऐसा सुन्दर प्रदेश है,
हिंदुस्तान का दिल, ये मेरा मध्यप्रदेश है।
चामुण्डा देवी मंदिर, देवास टेकरी।
जहाँ "जबलपुर" का भेड़ाघाट पर्यटकों को लुभाता है,
वहीँ "दुमना" नेशनल पार्क हमको बहुत भाता है,
ये ऐसा सुन्दर प्रदेश है,
हिंदुस्तान का दिल, ये मेरा मध्यप्रदेश है।
पिपरिया से पचमढ़ी के रास्ते में कहीं।
पांडव गुफाएं पचमढ़ी।
जहाँ एक ओर "पचमढ़ी" सतपुरा की रानी है,
और शिवजी से जुडी यहाँ की बहुत सी कहनी है,
वहीँ दूसरी तरफ "पेंच" और "बांधवगढ़" शेरों के लिए जाने जाते हैं,
ये ऐसा सुन्दर प्रदेश है,
हिंदुस्तान का दिल, ये मेरा मध्यप्रदेश है।
जहाँ "खजुराहो" में बारह मासी विदेशिओं का जमघट है,
वहीँ "कान्हा" में एक अलग ही शांति का मंजर है,
जहाँ की शिल्प कला पूरी दुनिया को अपनी ओर आकर्षित करती है,
ये ऐसा सुन्दर प्रदेश है,
हिंदुस्तान का दिल, ये मेरा मध्यप्रदेश है।
जहाँ एक तरफ "अमरकंटक" तीर्थराज कहलाता है,
वहीं से निकलती नर्मदा की पावन धारा है,
इस धरती पर संत कबीर जैसे संत हुए,
ये ऐसा सुन्दर प्रदेश है,
हिंदुस्तान का दिल, ये मेरा मध्यप्रदेश है।
"कामदगिरि" में जहाँ स्वयं भगवान घुमा करते थे,
जहाँ आज भी कल कल बहती हनुमान धारा है,
राम भगवान के वनवास की गवाही देता "चित्रकूट" है,
ये ऐसा सुन्दर प्रदेश है,
हिंदुस्तान का दिल, ये मेरा मध्यप्रदेश है।
जहाँ के जंगल आज भी बहुत कम लोगों ने देखे हैं,
जहाँ ऊंचाई से देखने पर दिखती घोड़े की नाल जैसी आकृति है,
ये कोई और जगह नहीं, ये "तामिआ" नगर है,
ये ऐसा सुन्दर प्रदेश है,
हिंदुस्तान का दिल, ये मेरा मध्यप्रदेश है।
ॐ कारेश्वर स्थित नर्मदा नदी का घाट।
जहाँ "ॐ कारेश्वर" में नर्मदा बहती ॐ आकार में हैं,
ॐ कारेश्वर में शिवजी का ज्योतिर्लिंग है,
वहीँ "महेश्वर" की माहेश्वरी साड़िओं की अलग पहचान है,
ये ऐसा सुन्दर प्रदेश है,
हिंदुस्तान का दिल, ये मेरा मध्यप्रदेश है।
जहाँ "मंदसौर" में पशुपतिनाथ मंदिर पर्यटकों को लुभाता है,
वहीँ दूसरी तरफ "पन्ना" का राष्ट्रीय उद्यान शेरों और झरनों के दर्शन कराता है,
ये ऐसा सुन्दर प्रदेश है,
हिंदुस्तान का दिल, ये मेरा मध्यप्रदेश है।
चौसठ योगिनी मंदिर, मितावली।
पढ़ावली।
जहाँ एक तरफ "दातिया" में माँ पीतांबरा का वास है,
वहीं दूसरी तरफ "सतना" में "मैहर की माता" हैं,
जहाँ "दतिया" का किला अपने आप में कुछ खास है,
वहीँ दूसरी तरफ इसे "लघु वृन्दावन" भी कहा जाता है,
ये ऐसा सुन्दर प्रदेश है,
हिंदुस्तान का दिल, ये मेरा मध्यप्रदेश है।
ककनमठ शिव मंदिर।
जहाँ एक ओर "ग्वालियर" में आज भी तानसेन के राग गूंजते हैं,
वही दूसरी तरफ "सनकुआ" में ब्रह्मा जी के मानस पुत्र सिंध नदी के तट पर मंदिर में विराजमान हैं,
जहाँ "रतनगढ़ की माता" पर होते चमत्कार हैं,
ये ऐसा सुन्दर प्रदेश है,
सनकुआ धाम।
हिंदुस्तान का दिल, ये मेरा मध्यप्रदेश है।
जहाँ एक तरफ "हनुवंतिया" आपको कराता सागर के बीच एक टापू का एहसास है,
वहीं दूसरी तरफ "इंदौर" का पातालपानी और तिंछा वॉटरफॉल कुछ खास है,
"छप्पन" के पकवान हों या "रतलाम" की नमकीन, या हो "मुरैना" की गज़क, इनका स्वाद ही निराला है,
ये ऐसा सुन्दर प्रदेश है,
हिंदुस्तान का दिल, ये मेरा मध्यप्रदेश है।
ग्वालियर शिवपुरी रोड पर स्थित सुल्तानगढ झरना।
फिर मिलेंगे कहीं किसी रोज़ घूमते फिरते।
#MP_ka_blogger
#floatingshoes
Location: Morey Plains to Leh
Published On: 24-Nov-2019
Location: Jispa, Himachal Pradesh to Morey Plains
Published On: 09-Nov-2019
Location: Rohtang Pass to Jispa
Published On: 22-Sep-2019
Location: Manali, Himachal Pradesh, India
Published On: 01-Sep-2019
Location: Ladakh
Published On: 25-Aug-2019
Location: Sri Aadi Badrinath Dham Road, Alipur, Rajasthan, India
Published On: 02-Jul-2019
Location: Agra, Uttar Pradesh, India
Published On: 24-May-2019
Location: Kalyasaur, Uttarakhand, India
Published On: 08-May-2019
Location: Dhokane Waterfall, Dhukane, Uttarakhand, India
Published On: 03-May-2019
Location: Rishikesh, Uttarakhand, India
Published On: 19-Apr-2019
Location: Indian Institute of Advanced Study, Shimla
Published On: 08-Apr-2019
Location: Army Heritage Museum, Annadale Rd, Annadale, Shimla, Himachal Pradesh 171003
Published On: 29-Mar-2019
Location: Mall Road, The Mall, Shimla, Himachal Pradesh, India
Published On: 22-Mar-2019
Location: Jakhu, Shimla, Himachal Pradesh, India
Published On: 17-Mar-2019
Location: Narkanda, Himachal Pradesh, India
Published On: 03-Mar-2019
Location: Shimla, Himachal Pradesh, India
Published On: 28-Feb-2019
Location: Kalka, Himachal Pradesh, India
Published On: 23-Feb-2019
Location: Shimla, Himachal Pradesh, India
Published On: 15-Feb-2019
Location: Ratangarh, Madhya Pradesh, India
Published On: 31-Jan-2019
Location: Tehri Dam, Uttarakhand, India
Published On: 27-Jan-2019
Location: Shri Mata Vaishno Devi Katra, Katra, Jammu and Kashmir
Published On: 24-Jan-2019
Location: ISKON NOIDA, Block A, Sector 32, Noida, Uttar Pradesh, India
Published On: 19-Jan-2019
Location: Kanatal, Kaudia Range, Uttarakhand, India
Published On: 15-Jan-2019
Location: Chitrakoot, Madhya Pradesh, India
Published On: 07-Jan-2019
Location: Bhojpur Temple, Bhojpur Road, Bhojpur, Madhya Pradesh, India
Published On: 28-Dec-2018
Location: Bhimbetka rock shelters
Published On: 22-Dec-2018
Location: Padavali, Madhya Pradesh, India
Published On: 13-Dec-2018
Location: Bateshwar Temple, near mitawali padawali banmore, Morena, Madhya Pradesh
Published On: 06-Dec-2018
Location: Shanichra Road, Maharajpura, Gwalior, Madhya Pradesh, India
Published On: 28-Nov-2018
Location: Almora, Uttarakhand, India
Published On: 25-Nov-2018
Location: Vriddha Jageshwar Rd, Digari Gunth, Uttarakhand 263623, India
Published On: 21-Nov-2018
Location: Jageshwar Dham, Uttarakhand, India
Published On: 17-Nov-2018
Location: Almora, Uttarakhand, India
Published On: 16-Nov-2018
Location: Sankua Bridge, Seondha, Madhya Pradesh, India
Published On: 08-Sep-2018
Location: Kurukshetra, Haryana, India
Published On: 03-Sep-2018
Location: Shri Mata Vaishno Devi Katra, Katra, Jammu and Kashmir
Published On: 30-Jul-2018
Location: Shri Mata Vaishno Devi Katra, Katra, Jammu and Kashmir
Published On: 30-Jul-2018
Location: Madhya Pradesh, India
Published On: 27-Jun-2018
Location: Rishikesh, Uttarakhand, India
Published On: 19-Jun-2018
Location: New Delhi, Delhi, India
Published On: 17-Jun-2018
Location: Kakanmath Shiv Temple, Bawadipura, Madhya Pradesh, India
Published On: 16-Jun-2018
Location: Sultangarh Waterfall Road, Patheka, Madhya Pradesh, India
Published On: 16-Jun-2018
Location: Mathura, Uttar Pradesh, India
Published On: 10-Jun-2018
Location: Ujjain, Madhya Pradesh, India
Published On: 09-Jun-2018
Location: Mathura, Uttar Pradesh, India
Published On: 07-Jun-2018
Location: Govardhan, Uttar Pradesh, India
Published On: 05-Jun-2018
Location: Pachmarhi, Madhya Pradesh, India
Published On: 26-May-2018
Location: Pachmarhi, Madhya Pradesh, India
Published On: 20-May-2018
Location: Behat, Gwalior, Madhya Pradesh, India
Published On: 06-May-2018
Location: Rishikesh, Uttarakhand, India
Published On: 03-May-2018
Location: Diu, Daman and Diu, India
Published On: 15-Apr-2018
Location: Diu, Daman and Diu, India
Published On: 11-Apr-2018
Location: Padhavali, Madhya Pradesh, India
Published On: 07-Apr-2018
Location: Padhavali, Madhya Pradesh, India
Published On: 01-Apr-2018
Location: Akshardham Temple, Pandav Nagar, Delhi
Published On: 31-Mar-2018
Location: Gwalior, Gwalior Fort, Gwalior, Madhya Pradesh, India
Published On: 07-Mar-2018
Location: Chopta, Uttarakhand, India
Published On: 17-Feb-2018
Location: Chopta, Uttarakhand, India
Published On: 11-Feb-2018
Location: Chopta, Uttarakhand, India
Published On: 03-Feb-2018
Location: Garhmukteshwar, Uttar Pradesh, India
Published On: 21-Jan-2018
© 2021 Floating shoes. All rights reserved | Designed by w3layouts
Comment Section